About Book.
यह पुस्तक आपको खुद को ब्रांड बनाने में और आपकी कीमत बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है। अपने जीवन को समझते हुए संतुलित सफलता के साथ तनाव को प्रबंधित करते हुए जीवन को जीने की कला सिखाती है, जो हर उम्र के लोगों के लिए उपयोगी है। ये आपको आपकी लक्ष्य प्राप्ति आपकी आंतरिक क्षमताओं को जगाती है और जीवन को सफल बनाने के गूढ़ रहस्यों को बताती है।हे हैं।
What we did?
कीमत आपकी Keemat Aapki (Your Value): खुद को ब्रांड कैसे
0
Home Protected
0k
People Saved
1k
Money Saved
0k
Training
0+
Countries
2k
Member
25
Years of ExperienceAbout The Author
संजीव कुमार एक प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता, कॉरपोरेट ट्रेनर, एवं बिजनेस कोच हैं, इसके साथ सेल्स और एडमिनिस्ट्रेशन का 25 साल का इनका अनुभव है। इनका जन्म फणीश्वर नाथ ’रेणु’ की धरती बिहार के अररिया जिला में हुआ। इन्होंने वाणिज्य से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद MBA (Finance) की डिग्री और PGDBM (Marketing) का डिप्लोमा भी हासिल कर लिया। उसके बाद सेल्स और एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में पिछले 25 साल से जॉब करते हुए अपने लीडरशिप में अबतक अनेकों टीम डेवलप कर चुके हैं। मोटिवेशनल स्पीकर का जुनून तो उनके अंदर बचपन से ही था, क्योंकि स्कूल के दिनों से हीं इनके सही सलाह और प्रेरक बातों से लोगों को फायदा होता था तो लोग इनसे सलाह लेने आया करते थे। धीरे-धीरे सेल्स और एडमिनिस्ट्रेशन के काम के साथ-साथ सेल्स और कॉरपोरेट ट्रेनिंग देते हुए अपने पब्लिक स्पीकिंग स्किल को विकसित करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। अब तक इनको “बापू शिक्षा सम्मान”, "हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान", "जागरण जीनियस अवार्ड" और बिहार टॉक 2024 में “अंतर्राष्ट्रीय युवा सम्मान” एवं “बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर” के अवार्ड से नवाजा गया है। अपने अदभुत प्रस्तुतियों एवं प्रेरक बातों से अनगिनत लोगों की जिंदगी में बदलाव ला रहे हैं और लोगों को उनके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।